छत्तीसगढ़

पेड़ से आम तोड़ने के दौरान तालाब में गिरा मासूम, डूबने से हुई मौत

दरअसल मामला छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ का है जहां 8 वर्षीय मासूम पेड़ से आम तोड़ रहा था जिस दौरान वह तालाब में गिर गया । तालाब में डूबने से 8 वर्षीय मासूम की मौत हो गई है। 24 घंटे के बाद नगर सेना और एसडीआरएफ रायपुर की टीम ने शव को ढूंढ निकाला .

मिली जानकारी के अनुसार, सुकली गांव में एक बच्चा तालाब के पास वाले पोड़ से आम तोड़ रहा था, इस दौरान वह तालाब में गिर गया। खबर मिलते ही आसपास के लोग, नगर सेना और एसडीआरएफ रायपुर की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद बच्चे का रेस्क्यू शुरू किया गया।

24 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्चे का शव बरामद हुआ। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद ही शव परिजनों का सौंपा जाएगा।

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button