छत्तीसगढ़

CG NEWS: मस्कुलर डिस्ट्रॉफी रोग से छत्तीसगढ़ के पीड़ित परिवार पहुंचे जंतर-मंतर, इस मांग को लेकर हो रहा है प्रदर्शन…

रायपुर. मस्कुलर डिस्ट्रॉफी रोग के रोगियों और अभिभावकों का दिल्ली के जंतर-मंतर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. जीवनदान की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के पीड़ित परिवार जंतर-मंतर पहुंचे. जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एंड कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओड़िशा, पंजाब, बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, वेस्ट बंगाल और अन्य राज्यों के पीड़ित परिवार प्रदर्शन कर रहे हैं.

बता दें कि, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी रोग के रोगियों और अभिभावकों का दिल्ली के जंतर-मंतर में धरना प्रदर्शन कर ‘दुर्लभ रोग राष्ट्रीय नीति’ बनाने की मांग कर रहे हैं. साथ ही भारत में जीन-थैरेपी, एक्सॉन स्किपिंग ड्रग्स से उपचार सहित वित्त सहायता मासिक पेंशन, शिक्षा में मदद, रोजगार, आयुष्मान योजना, घर बैठे विकलांग सर्टिफिकेट, यू.डी.आई.डी. कार्ड, टैक्स फ्री दवाइयां, रिसर्च संस्थानों को फंड, सरकारी उपचार समिति में अभिभावक को सम्मिलित करके नई नीतियां बनाने जैसी प्राथमिक सुविधाओं की गुहार लगाई है.

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button